पटना ग्रामीण: नितिन नबीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर ललन सिंह ने कहा, पूरी सफलता से कार्यों का निर्वहन करेंगे
नितिन नबीन को मंगलवार को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर मंगलवार शाम करीब 5:00 बजे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नितिन नबीन सफलता के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि देश का भविष्य युवा है और नितिन नबीन भी एक युवा हैं।