पटना ग्रामीण: शंभू गर्ल्स हॉस्टल के अंदर की तस्वीर आई सामने, दरवाजे पर लिखा है- 'डेंजर जोन, सो हॉटनेस इनसाइड'
शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा के साथ बलात्कार और संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी जांच कर रही है लेकिन इसी दौरान अब शंभू गर्ल्स हॉस्टल की एक तस्वीर सामने आई है जिसे देख सभी लोगों को हैरानी हो रही है। शंभू गर्ल्स हॉस्टल के कई दरवाजे पर लिखा है डेंजर जोन सो हॉटनेस इनसाइड तो दूसरे दरवाजे पर लिखा है if you are friendly, so you can come in।