सतबरवा: सतबरवा ट्रेनिंग कॉलेज के पास प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर होटल में घुसी
प्रयागराज कुंभ में स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार सतबरवा थाना के समीप अचानक ट्रेनिंग कॉलेज के पास एनएच 39 किनारे पर स्थित एक होटल में घुस गई, जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त दुकान संचालक के साथ दर्जन भर लोग दुकान पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। कार को अनियंत्रित होकर दुकान में घुसता देख लोगों ने वहाँ से भागकर अपनी जान बचाई ।