सतबरवा: पलामू में अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए तैयारियां पूरी, नेपाल और दिल्ली के बीच होगा उद्घाटन मैच
मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में शहीदों की स्मृति में आयोजित हो रहे अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी पूरी कर ली गई है। 16 से 23 फरवरी तक टूर्नामेंट चलेगा। इसमें आधा दर्जन से अधिक चोटी की टीमें भाग लेंगी। पलामू पुलिस एवं पलामू फुटबॉल आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी। शनिवार शाम 5 बजे जानकारी दी गई।