सतबरवा: सतबरवा पुलिस ने होटाई गांव में जेजेएमपी उग्रवादी के घर इश्तेहार चिपकाया
सतबरवा पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र के होटाई गांव में जेजेएमपी उग्रवादी अखिलेश यादव उर्फ अखिलेश जी के घर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया। एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देशानुसार पांकी पुलिस से सहयोग लेकर सतबरवा पुलिस ने यह कार्रवाई की। प्राथमिकी अभियुक्त जेजेएमपी उग्रवादी अखिलेश यादव उर्फ अखिलेश जी लंबे समय से फरार चल रहा है।