प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण के लिए 'बल्वा ड्रिल' का अभ्यास किया गया
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार सुबह 9 बजे 'बल्वा ड्रिल' का अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस बल को अश्रु गैस, रबर बुलेट और भीड़ नियंत्रण के फॉर्मेशन का प्रशिक्षण दिया गया। एसपी ने आपातकालीन स्थितियों में धैर्य और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे।