दमोह देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ स्थित सुनार नदी पर बने पुल से मंगलवार शाम 4:30 बजे तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। चालक सुनील उर्फ अमित अहिरवार को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि उनकी पत्नी सपना अहिरवार रात 8 बजे तक लापता रहीं। पुलिस और एसडीईआरएफ टीम ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ गहरे पानी में महिला व कार की तलाश में जुटी है।