बड़ी सादड़ी: मंगलवाड़ पुलिस ने 24 घंटे में मंदिर तोड़फोड़ का खुलासा किया, आरोपी किया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में चौवटा स्थित महादेव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त करने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर आरोपी ताराचंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार 2 अप्रैल रात हुई घटना के बाद विशेष टीमों का गठन कर भाटोली बागरियान सहित आसपास पूछताछ की गई।