बीरपुर: पांच दिवसीय श्री कृष्ण कृष्णाष्टमी मेला वीरपुर में संपन्न, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
वीरपुर बाजार में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित पांच दिवसीय श्री कृष्णाष्टमी मेला गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे धूमधाम और भक्तिमय माहौल के बीच संपन्न हो गया। मेला के समापन के बाद विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण, राधा सहित स्थापित अन्य प्रतिमाओं एवं कलश का स्थानीय नदी में विधिवत विसर्जन किया गया।