डौण्डीलोहारा: वनांचल क्षेत्र के स्कूल पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
खंडशिक्षा अधिकारी भूषण साहू ने शुक्रवार ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र के अंतिम गांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कुदारीदल्ली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए बच्चों से सीधे संवाद किया और उनके पाठ्यक्रम से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर सीखने के स्तर का आकलन किया।