इटारसी: 5 अगस्त को इटारसी कृषि उपज मंडी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम दौरे का एसडीएम व क्षेत्रीय विधायक ने किया निरीक्षण
इटारसी कृषि उपज मंडी का एसडीएम एवं विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे निरीक्षण किया दरअसल आगामी 5 अगस्त को मुख्यमंत्री के दौरे के होने वाले कार्यक्रम को लेकर यह निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियाँ समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए