बिसवां: थाना सकरन पुलिस ने अभिरक्षा से फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दिखाई तत्परता
सकरन क्षेत्र में अभिरक्षा से फरार एक अभियुक्त को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गुरुवार दोपहर बाद लगभग 3 बजे दिए गए प्रेस नोट के अनुसार थाना सकरन पुलिस टीम ने फरार चल रहे अभियुक्त इस्तियाक खां पुत्र निसार खां निवासी ग्राम सुकेठा मजरा जालिमनगर को कुचलैया मरोड़ा रोड पर दूधगढ़ मोड़ के पास से गुरुवार को सुबह गिरफ्तार किया।