मुगलसराय: जनपद के समस्त थानों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 72 प्रार्थना पत्र पड़े
शासन की मंशानुरूप फरियादियों को त्वरित न्याय की व्यवस्था हेतु प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले थाना/संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर राजस्व संबंधित 58 व पुलिस संबंधित 14 कुल 72 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।