मुगलसराय: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 962 वाहनों का चालान, ₹1354800 का जुर्माना लगाया गया
चंदौली जनपद के प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेंद्र यादव मय यातायात टीम व जनपदीय थाना पुलिस टीम द्वारा यातायात माह नवंबर के अवसर पर शनिवार को जनपद में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, ब्लैक फिल्म लगे वाहन आदि कुल 962 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा ₹1354800 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।