मुगलसराय: मुगलसराय के श्रीश्री घोघारीवीर बाबा मंदिर सेंटर कॉलोनी में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित
जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के श्री श्री घोघारीवीर बाबा मंदिर सेंटर कॉलोनी के प्रांगण में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के सौजन्य से शुक्रवार को एक कार्यक्रम आहूत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए युवा जिलाध्यक्ष के रूप में किशोर सिंह को मनोनीत किया। साथ ही 500 से अधिक सदस्यों को जोड़ा गया।