मुगलसराय: आलमपुर नहर पुलिया के पास पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
चंदौली जनपद की थाना अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार शाम एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। थाना अलीनगर पुलिस द्वारा आलमपुर नहर पुलिया के पास से गांजा तस्कर को लगभग एक किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया गांजा तस्कर राजाराम जायसवाल 54 वर्ष निवासी ग्राम उत्तरी उमरा थाना चकिया जनपद चंदौली बताया जा रहा है।