उचेहरा: जहरीले कीड़े के काटने से महिला और भाई की मौत, इलाके में सनसनी
उचेहरा थाना क्षेत्र के कोठी गांव की घटना सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के कोठी गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक महिला और उसके भाई की मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।जानकारी के अनुसार, खमसेड़ा निवासी राजेश चौधरी (उम्र 50 वर्ष) अपनी बहन कल्ली चौधरी पति रामजतन चौधरी उम्र 55 के यहां आया था,जिन्हे दरम्यानी रात्रि जहरीले कीड़े ने काटा था।