बलरामपुर: यातायात माह के तहत फातिमा स्कूल में एसपी विकास कुमार ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया, यातायात नियमों की दी जानकारी
यातायात माह नवम्बर 2025 के तहत एसपी विकास कुमार ने गुरुवार को फातिमा स्कूल बलरामपुर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में एसपी ने बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व, ट्रैफिक संकेतों की समझ और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से अपील की स्वयं और परिजनों को यातायात नियम का पालन करें।