उन्नाव: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष ने खाद समस्या और आवारा मवेशी को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया
Unnao, Unnao | Aug 18, 2026 उन्नाव जनपद में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष किरण पटेल दर्जनों की संख्या में किसानों के साथ उन्नाव डीएम कार्यालय पहुंचे हैं जहां पर किसानों फसल के लिए खाद की किल्लत और आवारा मवेशी से नष्ट हो रही फसलों को बचाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन दिया हैं और समस्या निदान मिले ऐसी मांग की