थरथरी: चंडी नगर पंचायत में गांधी जयंती पर मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
चंडी नगर पंचायत के सड़कों पर गांधी जयंती पर बुधवार को करीब ग्यारह बजे मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य गण्यमान्य लोग ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य पार्षद मनोज कुमार ने कहा कि विकास में स्वच्छता का अहम योगदान है। जब तक हम स्वयं और अपने आस पास के क्षेत्र को साफ नहीं रखेंगे हम पूरी तरह सभ्य नहीं कहला सकते है।