रायसिंहनगर: रायसिंहनगर में रेल संघर्ष समिति ने स्टेशन मास्टर को महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा, किया प्रदर्शन
रायसिंहनगर में रेल संघर्ष समिति की ओर से जयपुर के लिए नियमित ट्रेन सुविधा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया बुधवार शाम 5:00 के करीब रेल संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने स्टेशन मास्टर को महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जयपुर के लिए नियमित ट्रेन सेवा शुरू करने लोकल ट्रेनों के फेरे बढ़ाने सहित अन्य मांगों को उठाया गया