रायसिंहनगर: रायसिंहनगर में भीषण गर्मी के कारण दम तोड़ते विद्युत उपकरणों के लिए विद्युत कर्मचारी कर रहे प्रयास
रायसिंहनगर क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण विद्युत उपकरण लगातार दम तोड़ते हुए दिख रहे हैं रविवार को अलग-अलग जगह पर विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई। शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के चलते विद्युत उपकरणों में बार-बार तकनीकी खामी आने के कारण विद्युत सप्लाई प्रभावित हो रही है जिसके चलते लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है