रायसिंहनगर: रायसिंहनगर में अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने सिंचाई कार्यालय में SE से की मुलाकात
रायसिंहनगर में अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई कार्यालय में ऐसी धीरज चावल से मुलाकात कर पर्याप्त सिंचाई पानी देने की मांग की। मंगलवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला अध्यक्ष कालू थोरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सिंचाई पानी देने की मांग की जल्द सिंचाई पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।