पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत 136 नवचयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी नव नियुक्त आरक्षकों को बधाई देते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया एवं सभी नवचयनित आरक्षकों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी।
नवचयनित आरक्षकों में 52 महिला आरक्षक एवं 84 पुरुष आरक्षक शामिल है।
#शहडोल #shahdol
Shahdol, Madhya Pradesh | Jun 9, 2026