रानीगंज चौराहे के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैगनआर कार प्लाई से भरे पिकअप से टकराई, हादसे कार में एक महिला समेत दो की मौत, कार चला रहे युवक भी कार में फंसा, काफी देर की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया, गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। मृतक सगे भाई बहन थे। जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के मनीष सोनी के छोटे भाई मोहित की मंगेतर रोली और साले मोनू की इस हादसे में मौत हो गई। मोहित अपनी कार से दोनों को लेकर मुंगरा बादशाहपुर अपने घर जा रहा था।