सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि मकान के अगले हिस्से का मलबा सड़क पर जा गिरा.
एसपी भारत सोनी ने एक परिवार के तीन लोगों समेत पांच मौ/तों की पुष्टि की है. एक परिवार के मृतकों में पति-पत्नी औऱ बेटी शामिल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी.
Bihar, India | Oct 23, 2026