साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मारपीट के पुराने मामले में पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मारपीट के पुराने मामले में पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। वारंटियों की पहचान त्रिभुवन सिंह उर्फ सेतेला सिंह व सुनील सिंह के रूप में बताई गई है। आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।