साहिबगंज: अवैध खनन के मामले में सीबीआई की टीम 7वीं बार पहुंची साहिबगंज, जांच पड़ताल हुई तेज
साहिबगंज जिले में अवैध खनन के मामले को लेकर सीबीआई की टीम 7वीं बार साहिबगंज पहुंची जहां डीएमओ कार्यालय से कुछ जरूरी दस्तावेज की मांग की और उपलब्ध कराया गया। उसके बाद सिमरिया मौज पहुंचकर पत्थर खदान को देखा गया। बता दें कि 1000 करोड़ के अवैध खनन के मामले में सीबीआई की टीम जांच कर रही है।