साहिबगंज: सकरीगली रामपुर करारा निवासी व्यक्ति ने फर्जी हड्डी चिकित्सक की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर आईजी को दिया आवेदन
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरीगली रामपुर करारा निवासी व्यक्ति मो. इरशाद पिता स्व. शेख समीर ने फर्जी हड्डी चिकित्सक डॉ. अजय कुमार की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर शुक्रवार को साहिबगंज पहुंची आईजी ए विजयालक्ष्मी से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मिलकर आवेदन देते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। जहां बताया कि फर्जी चिकित्सक के खिलाफ जिरवाबाड़ी थाना में केस दर्ज है।