साहिबगंज: तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में विवाहिता के साथ 4 लोगों ने की मारपीट, घायल को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव में विवाहिता युवती किरण देवी के साथ उसके ही पास के रहने वाले 4 लोगों ने बिना किसी बात के मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जहां इस मारपीट की घटना में घायल हुई विवाहिता युवती को परिजनों की मदद से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है।