साहिबगंज: जिरवाबाड़ी पुलिस ने गोपाल चौकी से लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में जांच के बाद भेजा जेल
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने कांड संख्या 303/23 के आरोपी शब्बीर अंसारी पिता मुख्तार अंसारी को उसके घर पर से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाने के बाद जेल भेज दिया है। इसको लेकर थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त कांड का आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया है।