साहिबगंज: जिले में अवैध खनन व मनी लांड्रिंग के मामले में सीबीआई की टीम जांच पड़ताल कर दस्तावेज इकट्ठा कर ले गई रांची
जिले में अवैध खनन व मनी लांड्रिंग के मामले में सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंची। सिमरिया मौजा व भवानी चौकी पहुंचकर दस्तावेज इकट्ठा कर रांची ले गई। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने विजय हांसदा के सहयोगियों के बैंक खाते को खंगाला और सिमरिया मौजा पहुंचकर पत्थर खदानों को देखा।