सारठ: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ने पर पथरड्डा ओपी पुलिस से हाथापाई का आरोप, ट्रैक्टर जब्त, चालक जेल
Sarath, Deoghar | May 10, 2026 अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पकड़ने पर पथरड्डा ओपी पुलिस से हाथापाई करने का मामला रविवार रात 8 बजे सामने आया है। ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम ने बताया कि संध्या गश्ति में मुंडा गांव के पास बालू लदे ट्रैक्टर को देख चालक को रोकने कहने पर पुलिस वाहन को टक्कर मारकर निकलने का प्रयास करने, सख्ती दिखाने पर हाथापाई करने को लेकर ट्रैक्टर को जप्त कर चालक को जेल भेज दिया गया है