झालावाड के पनवाड़ अस्पताल में भर्ती मरीजों को इंजेक्शन लगाने की बात पर दो कर्मचारियों में विवाद
विवाद के दौरान दोनो ने एक दूसरे पर कामचोरी ओर जिम्मेदारी से बचने के लगाए आरोप,
पनवाड़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को भर्ती मरीजों को इंजेक्शन लगाने की ड्यूटी को लेकर दो कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। भर्ती वार्ड में कार्यरत कर्मचारी पवन नागर और वार्ड इंचार्ज अब्दुल कय्यूम आपस में उलझ पड़े। दोनों ने एक दूसरे पर कामचोरी और जिम्मेदारी से बचने के आरोप लगाए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों वार्ड से बाहर निकलकर डॉक्टर कक्ष के सामने तेज आवाज में बहस करने लगे। करीब 15 से 20 मिनट तक दोनो के बीच बहस होती रही। अन्य कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने के बाद डॉक्टर गौरव गौतम और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रेमराज ने दोनों को समझकर मामले को शांत करवाया
Sangod, Kota | Aug 28, 2026