आलमनगर: आलमनगर के खुरहान में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का डीआईजी और डीएम ने किया उद्घाटन
खुरहान स्थित विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी मनोज कुमार, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह सहित अन्य विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पूरे अनुमंडल क्षेत्र के 85 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट में भाग लिया। मालूम हो की 25 मई को कार्यक्रम का समापन होना है।