जलालाबाद: धीयरपुरा रौली बौरीविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जलालाबाद। थाना परशुरामपुरी क्षेत्र के गांव धीयरपुरा रौली बौरी में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।