झांसी: झांसी में भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष बने प्रदीप पटेल, पार्टी ने महानगर जिला अध्यक्ष की घोषणा रोकी
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2025 भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी। झांसी में ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल को बनाया गया है। इससे पहले वे जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। वहीं महानगर जिलाध्यक्ष की घोषणा रोक दी गई है। क्योंकि, किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इसलिए झांसी में पेंच फंस गया है।।