जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला कलक्टर के निर्देशानुसार जिला सड़क सुरक्षा समिति के सचिव एवं अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत्त प्रतापगढ़ हुकुम चंद बैरवा की अध्यक्षता में गठित समिति ने जिले के हाई रिस्क पॉइंट एवं ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया।