पाली: पाली बस स्टैंड चौराहे के आसपास सड़क पर आड़े तिरछे विहन खड़े किए जाने एवं अतिक्रमण के कारण एम्बुलेंस फंसी
Pali, Lalitpur | Jun 22, 2026 पाली बस स्टैंड चौराहे के आसपास मुख्य सड़क पर आड़े तिरछे खड़े होने एवं सड़क के आसपास अतिक्रमण होने के चलते सोमवार दोपहर के समय अचानक जाम की स्थिति पैदा हो गई।वाहनों का जाम लगने के कारण उक्त जाम में एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो भारी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।