रामपुर मनिहारन: कोतवाली पुलिस ने शेरपुर नहर से डकरावर जाने वाले रास्ते से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया, तमंचा और कारतूस बरामद
रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन कुमार पुत्र सोपाल निवासी गांव मनोहरा, थाना तीतरो, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।