खींवसर से राजकीय अस्पताल में 4 महीने से सोनोग्राफी समय पर नहीं हो पा रही थी,इस कारण स्थानीय लोगों ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर को इस बारे में अवगत कराया और आखिरकार सोमवार को रेडियोलॉजिस्ट की पोस्टिंग खींवसर के राजकीय अस्पताल में कर दी गई। सोमवार दोपहर बाद करीब 4:00 बजे आदेश सामने आया है और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।