बेलहर: राज्य खाद्य आयोग के सदस्य ने किया बेलहर एसएफसी गोदाम का निरीक्षण
Belhar, Banka | Sep 10, 2026 बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने गुरुवार को 1 बजे दिन में बेलहर के एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में चावल और गेहूं के रख रखाव को देखा और गोदाम के एजीएम टैचू कुमार से जानकारी लिया। निरीक्षण में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विश्वजीत कुमार पंडित भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान गोदाम की नमी और अनाज की नमी का भी जांच कराया गय