मुजफ्फरपुर: समाहरणालय परिसर में हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्र ने कहा है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।
एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि से दूर रहें।
#Muzaffarpur #Bihar #SSP #BreakingNews #LawAndOrder #BiharDastak
Bihar, India | Jul 24, 2026