उज्जैन शहर: महर्षि नवल साहेब के प्राकट्य उत्सव पर शिप्रा नदी स्थित दत्त अखाड़ा घाट से चल समारोह निकाला गया
महर्षि नवल साहेब के प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में सर्व सत्संग मंडल उज्जैन द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पहले रविवार 9:00 बजे के लगभग चल समारोह निकाला गया, जिसमें समाज के प्रदेश भर के संत शामिल हुए। चल समारोह शिप्रा नदी स्थित दत्त अखाड़ा से शुरू हुआ और केडी गेट होता हुआ भैरू नाला पर समाप्त हुआ।