हज़ारीबाग: हजारीबाग के गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में संविधान गौरव अभियान पर लेक्चर सीरीज सप्ताह शुरू
गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय हजारीबाग में 6 फरवरी, गुरुवार दोपहर 1:00 बजे से संविधान गौरव अभियान पर लेक्चर सीरीज सप्ताह शुरू किया गया।पहले दिन बतौओ मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सेवानिवृत राजनीतिक शास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर केपी शर्मा ने संविधान विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।