हज़ारीबाग: देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से खो-खो के दल पहुंचे हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय
देश के अलग-अलग विश्वविद्यालय के खो खो दल हज़ारीबाग़ विनोबा भावे विश्वविद्यालय मुख्यालय परिसर पहुँच चुके है । डॉ जॉनी रुफिन तिर्की एवं डॉ अर्चना रीना धान की देखरेख में अकोमोडेशन समिति ने सबको कमरा उपलब्ध कराकर ठहरा दिया। सभी दल के प्रबंधक को एवं प्रशिक्षकों के साथ विश्वविद्यालय आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक हुई ।