हज़ारीबाग: हजारीबाग मतवारी में सिलेंडर चोरी के आरोपी को लोगों ने पुलिस के हवाले किया
इन दिनों हजारीबाग में चोरी की वारदात बढ़ने से पुलिस के लिए भी यह चुनौती पूर्ण बनता जा रहा है। छिनतई, खाली घरों में चोरी की घटनाएं आए दिन हो रही है। अब तो चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि घरों से सिलेंडर गैस की टंकी भी चोरी करने से बाज़ नहीं आ रहें हैं। दरअसल हजारीबाग शहर के मटवारी गांधी मैदान गली नंबर पांच में चोरी का मामला सामने आया है।