टेहरोली: मऊरानीपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिला अधिकारी झांसी ने किया औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।