शाहजहांपुर: सहयोग संस्था ने खिरनीबाग चौराहे के पास चलाया हस्ताक्षर अभियान, महिला डाक्टर के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग
सहयोग संस्था के संरक्षक शाहनवाज खां एडवोकेट और प्रधान अनिल गुप्ता के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारियों ने खिरनीबाग चौराहे के पास हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान करीब एक हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर सहयोग संस्था का समर्थन कर पीड़ित पक्ष को मदद दिलाए जाने का संकल्प लिया है। संरक्षक शाहनवाज खा एडवोकेट ने कहा कि इस जघन्य अपराध को कभी माफ नही किया जाएगा।