प्रतापगढ़: विकास भवन सभागार में निवर्तमान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को दी गई भावभीनी विदाई
प्रतापगढ़ में एक वर्ष से अधिक का कार्यकाल पूर्ण करने के बाद सोमवार शाम 5 बजे जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी को भव्य विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण सीईओ, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पद पर हुआ है। भावुक संबोधन में उन्होंने टीम सहयोग की सराहना की। इस दौरान सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने उनके कुशल नेतृत्व और विजन की प्रशंसा की।